नवगछिया – इस लॉक डाउन में फंसे भागलपुर जिले के कई लोगों ने पूर्व सॉसद सैय्यद शहनवाज हुसैन से मदद की गुहार लगा रहे हैं. इस क्रम में नवगछिया भाजपा जिला प्रवक्ता राजेश मणि ने बताया कि पिछले कई दिनों से भागलपुर के पूर्व सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन जी दिल्ली में लॉकडाउन में फंसे देश के विभिन्न क्षेत्रों में भगलपुरवासियों की मदद कर रहे हैं. उन्हें भोजन पानी और राशन की व्यवस्था करवा रहे हैं.

आज उन्होंने इसी क्रम में नोयडा, फरीदाबाद, बल्लबगढ़, वसंतकुंज, करोलबाग, गौतमबुद्ध नगर, रिठाला, हरियाणा के अम्बाला, महाराष्ट्र के मालेगांव, भिवंडी इत्यादि कई जगहों पे अपने सहयोगियों को फोन कर उनके भोजन की व्यवस्था करवाई, एवं कुछ जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता भी की. साथ ही सभी लोगों से मदद के लिए आगे आने की अपील की.

भाजपा नौगछिया जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल, जिला प्रवक्ता राजेश मणि, जिला मंत्री मुकेश राणा आदि भाजपा कार्यकर्ता भी देश के विभिन्न जगह फंसे लोगों को मदद दिलाने के लिए लगातार भागलपुर के पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन जी से संपर्क में हैं और लोगों को राहत सामग्री पहुंचवाने का काम निरंतर कर रहे हैं. जिसके लिए भागलपुर के लोगों ने उन्हें धन्यवाद दिया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *