सीबीएसई की जारी 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में अब सिर्फ मुख्य विषयों की परीक्षाएं ही होंगी। इस हिसाब से 10 वीं के परीक्षार्थियों की अब कोई परीक्षा नहीं होगी, जबकि 12 वीं के 12 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए बोर्ड ने यह फैसला लिया है। सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि कोविड -19 के चलते 8 दिनों की परीक्षाएं नहीं हो पायी थी, जबकि नॉर्थ दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर के कारण 4 दिनों की परीक्षा स्थगित हो गई थी। मुख्य परीक्षा के अलावा बाकी विषयों के मूल्यांकन के लिए बाद में निर्देश जारी किया जाएगा।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

अब जब भी परीक्षा होगी तो कुल 29 विषयों की परीक्षाएं होंगी, जिसमें देशभर में 12वीं के 12 विषय होंगे। बाकी 10वीं के 6 व 12वीं के 11 विषयों की परीक्षा सिर्फ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में होंगी। विदेशों में जो सीबीएसई के स्कूल हैं वहां कोई भी परीक्षा नहीं ली जाएगी। बता दें कि 18 को सीबीएसई ने कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। सीबीएसई के सचिव ने कहा कि बोर्ड के लिए इस स्थिति में परीक्षा का शेड्यूल बता पाना मुश्किल है। लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले बोर्ड 10 दिनों का वक्त सभी छात्रों को देगा।

12वीं मंे इन विषयों की ही अब होगी परीक्षा

बिजनेस स्टडीज, भूगोल, हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर, होम साइंस, सोशियोलॉजी, कंप्यूटर साइंस ओल्ड, कंप्यूटर साइंस न्यू, इन्फॉर्मेशन प्रैक्टिस ओल्ड, इन्फॉर्मेशन प्रैक्टिस न्यू, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी।

स्कूल बेस्ड असेसमेंट के आधार पर प्रमोट होंगे

सीबीएसई ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए स्कूलों को निर्देश दिया कि पहली से 8 वीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं को प्रमोट कर अगली कक्षा में भेज दिया जाएगा। एनसीईआरटी से चर्चा के बाद सीबीएसई ने यह एडवायजरी जारी की है। इसके साथ ही कक्षा नौवीं और 11वीं में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को स्कूल बेस्ड असेसमेंट के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला बोर्ड ने लिया है। कुछ स्कूल्स में परीक्षाएं हुई थी कुछ स्कूल्स में नहीं हुई थी, ऐसी सभी स्कूलों में बिना परीक्षा दिए ही सभी छात्रों को अगली कक्षाओं में भेजने का फैसला लिया गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet