नारायणपुर – प्रखंड के प्रसिद्ध एतिहासिक चैती दुर्गा मंन्दिर महवागढ का प्रतिमा शुक्रवार को मंन्दिर परिसर में बने पोखर में पुजा समिति एवं आशाटोल के बुद्धिजीवी वर्ग के ग्रामीणों द्वारा भवानीपुर पुलिस के सअनि परमहंस सिंह व पुलिस बल की मौजूदगी में दुर्गा प्रतिमा को महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विसर्जन किया.मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मंटु यादव,पुर्व मुखिया संजय शर्मा,आप के पप्पु यादव,सरपंच अमित कुमार, दिलीप शर्मा,प्रमोद शर्मा,सरफरोज खान,भवेश, उदय सहित अन्य मौजूद थे.

मधुरापुर में सेनेटाइजर वितरित

नारायणपुर – प्रखंड के सिहपुर पुरब पंचायत के मधुरापुर बाजार के वार्ड संख्या 8,13,14 में उप मुखिया पंकज पोद्दार के नेतृत्व में समाजसेवी संजू लोहिया, विनय गुप्ता, विनोद चौरसिया, नंदलाल साह, शंकर प्रसाद गुप्ता ने सेनेराइट्स वितरण कर लोगों को सहयोग किया.

छात्रा ने गुल्लक से राहत कोष में 537 रु जमा की

नारायणपुर -प्रखंड के नगड़पारा उत्तर पंचायत के चकरामी निवासी धर्मेन्द्र शर्मा का बारह वर्षीय पुत्री सेंट कैरेंट्स स्कूल की छात्रा आकांक्षा अन्नु ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री राहत कोष में गुल्लक तोड़कर 537 रु जमा की.

नारायणपुर में 64 संदिग्ध लोगों का स्वास्थ्य जॉच

नारायणपुर – पीएचसी नारायणपुर में दुसरे प्रांत से लौटे एवं क्षेत्र के संदेहास्पद 64 लोगों को डॉ बिनोद कुमार ने स्वास्थ्य जॉच किया.पीएचसी प्रभारी डा.विजयेंद्र कुमार बिद्यार्थी ने बताया कि 64 लोगों में से दस अन्य प्रदेशों से आये थे.जॉच के दौरान किसी में कोरोना का लक्ष्ण नहीं था.सभी को चौदह दिनों तक घर में रहने का सलाह दिया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *