नारायणपुर – प्रखंड के नारायणपुर बाजार में शनिवार की संध्या लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए संध्या लगभग छ: बजे ज्यादा भीड़ को देखने हुए भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियॉ भॉजी. पुलिस द्वारा खदेड़ा गया तो भीड़ तितर-बितर हुआ.मालुम हो कि मधुरापुर बाजार में सब्जी हाट को बंद रखकर ठेला पर गॉव मुहल्ले में सब्जी बेचने का निर्देश जारी किया गया था

साथ ही नारायणपुर बाजार में खाद्यान्न सामग्री व दवाई को लेकर किराना दुकान एवं मेडिकल दुकानों को संध्या छ: बजे तक खुला रहने का प्रशासन के द्वारा निर्देश दिया गया है.वावजूद कुछ लोगों के द्वारा सब्जी मंडी सहित अन्य दुकानें प्रशासन को धता बताते हुए कानुन का उललंघन कर रहे हैं.

साथ ही छह बजे के बाद भी दुकान खुला रखा जाता है जिसके कारण वहां ज्यादा भीड़ लगती है.ग्रामीणों की शिकायत पर भवानीपुर पुलिस बलों ने 6 बजते ही भीड़ को जब खदेड़ना शुरू किया तो तुरंत वहां से भीड़ तितर-बितर हुआ और पूरा बाजार खाली होने लगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *