नवगछिया में लॉक डाउन का पालन नहीं के बराबर हो रहा है। सुबह होते ही बाजार में आम दिनों की तरह भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी लोग नहीं कर रहे हैं। लोगों की इस लापरवाही से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। दूसरी तरफ एसडीओ मुकेश कुमार के आदेश के बावजूद स्टेशन रोड सब्जी की दुकानें लग रही हैं। एसडीओ ने हाईस्कूल और राजेंद्र कॉलोनी के मैदान में सब्जी मंडी लगाने का आदेश दिया है। लेकिन शनिवार को सब्जी विक्रेताओं ने स्टेशन रोड में ही दुकानें लगा दीं। इससे मेन रोड में लोगों की भीड़ बढ़ गई।

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने शहर में यह सूचना सार्वजनिक कराया है कि जो भी लॉकडाउन का उलंघन करेंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। स्टेशन रोड पर शनिवार को भी सब्जी बेचने वाले दुकानदारों को प्रशासन ने चेतावनी दी है। इधर, बुद्धिजीवियों का कहना है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे में हम कोरोना की लड़ाई से कैसे जंग जीतेंगे। व्यवसायी सह समाजसेवी अशोक केडिया, आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, बाबा गणिनाथ समिति के सदस्य धर्मेंद्र गुप्ता ने पुलिस प्रशासन से सख्ती बरतने का अनुरोध किया है। इधार, सबौर छोटी हाट में खरीदारी के दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। शाम में राशन व सब्जी की खरीदारी करने को भीड़ बढ़ गई। इस दौरान पुलिस और प्रशासन भी वहां नहीं था।

खरीक और नारायणपुर में शाम होते ही सड़कों पर लगती है भीड़

खरीक/नारायणपुर। खरीक और नारायणपुर में भी शाम होते ही लोगों की भीड़ सड़कों पर बढ़ जाती है। पुलिस गाड़ी की आवाज सुनकर भले ही लोग कुछ देर के लिए भागकर घर में चले जाते हैं। पर पुलिस के लौटते ही सड़क पर इकट्ठा हो जाते हैं। इससे संक्रमण फैलने की प्रबल संभावना बनी रहती है। इधर, नारायणपुर के भवानीपुर, शाहपुर, बालाहा, मनोहरपुर में खरीदारी के लिए लोग जुट रहे हैं। वहीं एनएच पर चाय की दुकानें भी खुल रही हैं। स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के बार बार जागरूक करने पर भी नहीं मान रहे। भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने मधुरापुर बाजार बिना काम के घूमने वालों को हिदायत दी।

मदन अहिल्या महिला कॉलेज में 5 बेेड का बना आइसोलेशन वार्ड

नवगछिया। मदन अहिल्या कॉलेज में 5 बेड का आइसुलेशन वार्ड बनाया गया है। बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि जरूरत पड़ने पर यहां 100 बेड की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि यहां पर खाने-पीने के अलावा सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बीडीओ ने बताया कि यह नवगछिया अनुमंडल स्तर का आइसुलेशन वार्ड होगा। दिल्ली से नवगछिया आए 14 लोगों की पहचान कोविड 19 के संदिग्धों के रूप में की गई है। नवगछिया बीडीओ ने बताया कि फिलहाल सूची में शामिल लोग अपने घरों पर नहीं मिले। उन गांवों पर सख्त नजर रखी जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *