नवगछिया : वैश्विक महामारी कोरोना की भागलपुर जिले के नवगछिया में दस्तक पड़ने की खबर से ही पूरे नवगछिया नगर पंचायत क्षेत्र से लेकर जिला मुख्यालय तक सकते में आ गया है. नवगछिया नगर में कोरोना का पॉजिटिव मरीज होने की खबर से हर कोई चिंतित हो गया है. इसके साथ ही जहां आम लोग अपने आप को सतर्क और संयमित करने की सोचने को मजबूर हो गये हैं. वहीं नगर और अनुमंडल प्रशासन भी चिंतित हो अलर्ट हो गया है. साथ ही नगर क्षेत्र में सख्ती बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है.
इसके साथ ही कुछ इलाके को सील भी कर दिया है. जानकारी के अनुसार कोरोना पोजेटिव पीड़ित पाए गए नवगछिया नगर का बुजुर्ग दंपति लंदन स्थित अपनी बेटी और दामाद से मिलकर 18 मार्च को कोलकाता पहुंचा था. जहां से वे 19 मार्च को नवगछिया पहुंचे थे. इन्हें जब जिला प्रशासन ने जांच की बात कही तो ये तैयार नहीं हुए. इसमें से पुरूष को 2 अप्रैल को सर्दी, कफ के कारण सांस लेने में तकलीफ होने के बाद यह दंपति भागलपुर स्थित सदर अस्पताल पहुंचे. जहां फ्लू कॉर्नर में इनका सैम्पल लेकर पटना स्थित आरएमआरआई को भेजा गया.

जहां से 4 अप्रैल की शाम पुरूष की कोरोना पॉजिटिव और महिला की निगेटिव रिपोर्ट आ गयी. जानकारी के अनुसार देर रात को प्रशासन और एम्बुलेंस नगर के प्रोफेसर कॉलोनी पहुंच कर कोरोना पॉजिटिव पीड़ित को मायागंज ले गए. जहां पहले से ही व्यवस्था की जा चुकी थी. इसके बावजूद इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है. जिसका कारण है पीड़ित द्वारा सरकारी आदेश की अवहेलना करना.
जिसे स्थानीय प्रशासन द्वारा 14 दिनों तक घर में ही रहने को कहा गया था. बावजूद इसके वह सख्श कभी बेटे के साथ तो कभी कर्मचारी के साथ आराम से बाजार, हाट, बैंक इत्यादि जगहों में घूमता देखा गया था. जिसकी वजह से पूरा नगर चिंतित हो गया है कि अब इसकी चपेट में अगला कौन पॉजिटिव हो जाएगा यह कहना मुश्किल है


