नवगछिया सहित आसपास के गांवों से भागलपुर आनेवाले लोगों ने साइकिल और रिक्शा का सहारा लेना शुरू किया है। पुल के दोनों तरफ की पुलिस इमरजेंसी और मेडिकल का पर्चा दिखाने पर पुल पार करने दिया जा रहा है। रविवार को परबत्ता के सुमन साह ने कहा कि बच्चे की तबीयत खराब थी। इलाज के लिए उसे इस धूप में साइकिल से ही लाना पड़ा। क्योंकि इस पार से उस पार बाइक चलने नहीं दिया जा रहा है।

चिलचिलाती धूप में खाली रिक्शा लेकर लौट रहे भैरव साह ने कहा कि शनिवार को ही एक पैसेंजर को लेकर परबत्ता गए थे। रविवार को वहां से लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुल पार कराने का ही 200 रुपए लिया जाता है। परबत्ता का 550 रुपए लिया। इसके अलावा पुल पर अनाज के ट्रक का ही परिचालन दिखा।

वहीं जीरोमाइल पर भी बाहर से आ रहे लोगों की संख्या काफी कम हो गयी है। तैनात पुलिसकर्मियों ने कहा कि दूसरे जिले व राज्य से आने वाले लोगों की संख्या काफी कम हुई है। एक से दो अगर आते भी है तो उन्हें पहले इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा जाता है। जांच की मुहर लगने के बाद ही पुल से उस पार जाने दिया जाता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *