बाइक समेत अन्य वाहनों में फर्जी स्टीकर लगाकर सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को खिलाफ पुलिस और प्रशासन बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। प्रशासन विडियोग्राफी, गुप्तचर समेत अन्य माध्यमों से ऐसे वाहन चालकों की पहचान करने में जुट गई है, जो फर्जी स्टीकर लगाकर सड़कों पर चल रहे हैं और लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं।

बीडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि बड़े पैमाने पर इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं कि चालक फर्जी तरीके से अपने वाहनों में इमरजेंसी सेवा में आने वाले स्वास्थ विभाग, बैंक, प्रेस, जिला मुख्यालय समेत अन्य सरकारी संस्थान का कम्प्युटराइज स्टीकर लगाकर सड़क पर घूम रहे हैं और लाॅकडाउन उल्लंघन कर रहे हैं। यह कार्य कानूनन अपराध है। यह भी शिकायतें मिली हैं कि ऐसे वाहन चालक बाहर से आए लोगों को भी पुलिस-प्रशासन की नजरों से छिपाने के लिए सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों की पहचान की जा रही है। प्रशासन की हर लोगों पर नजर है।

इसलिए लोग किसी भी भ्रम में नहीं रहें। उल्लंघन करने वाले हर शख्स के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रशासनिक स्तर पर पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है। बीडीओ ने स्थानीय पुलिस को आवश्यक निर्देश देते हुए वाहन चालकों को रोककर आईकार्ड समेत अन्य कागजात की जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने आमलोगों से लाॅकडाउन, शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *