बिहपूर प्रखंड के जयरामपुर में मिस्त्री टोला वार्ड नंबर-10 स्थित एक कुएं से मंगलवार को एक 16 वर्षीय युवती का शव बच्चों ने देखकर शोर मचाया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण कुएं के पास जमा हो गये।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
युवती की पहचान बेचो रजक की 16 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर थी।

लाश देखकर मां तारनी देवी एवं भाई मिथुन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह से ही वह गायब थी। हमलोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं नहीं मिली। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार व भवानीपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से निकाला गया।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

