गुरुवार की रात गांव में ही दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए गए उस्मानपुर पंचायत के सरपंच सनाउल्ला अंसारी को एक पक्ष के लोगों ने पेट में चाकू घोप दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति गंभीर होने के कारण सरपंच के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए सरपंच को इलाज के लिए निजी वाहन से सीधे मायागंज अस्पताल निकल गए।

जहां चिकित्सकों के अनुसार सरपंच की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। हालांकि मामले को लेकर अबतक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। इससे किस पक्ष ने घटना को अंजाम दिया, यह स्पस्ट नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार सरपंच अपने पड़ोस में ही दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलह कराने गये थे। जहां एक पक्ष के लोग आक्रोशित होकर सरपंच के ही पेट में चाकू घोंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

One thought on “नवगछिया : गांव में ही दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए सरपंच के पेट में घोपा चाकू, गंभीर-Naugachia News”
  1. लोग अपराधी से डरते हैं,सरपंच गाँव के प्रधान हैं जिनके निर्णय को S.C भी नहीं काट सकते हैं ऐसे में पुलिस केस कर अपराधी को कङी से की सजा मिलनी चाहिए ताकि दुसरे कोई ऐसी हिम्मत नहीं कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *