नवगछिया स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों ने सोमवार देर शाम भोजन और घर जाने के लिए ट्रेन नहीं होने पर जमकर हंगामा किया। मजदूरों ने कहा कि हमलोगों को भागलपुर से नवगछिया लाकर कैंप में छोड़ दिया गया है।

यहां से जाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। हमलोगों को अपने से घर भी नहीं जाने दिया जा रहा है। नवगछिया के एक रेल कर्मी ने बताया कि भागलपुर से दिन में लगभग 20 बसों से मजदूरों को यहां लाकर छोड़ दिया गया है

मजदूर कैमूर, भभुआ, सीवान और छपरा जिले के हैं। वहीं स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी ने बताया कि मजदूर खाना के लिए शोर मचा रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *