नवगछिया/गाेपालपुर : सांसद अजय मंडल ने सोमवार को अनुमंडल के कई क्वारेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान मदन अहिल्या महिला कॉलेज में गड़बड़ी मिली। संसद ने कहा कि यहां समय पर भोजन नहीं दिया जाता है। बच्चों को भी पूरी और सब्जी खिलाया गया।

बिजली की व्यवस्था भी लचर है। लोगों को शुद्ध पानी भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत डीएम से कर सेंटर प्रभारी पर कार्रवाई का निर्देश देंगे। हर एक सेंटर पर कुछ ना कुछ खामी पाई गई। उनके साथ पुलकित मंडल, चंदेश्वरी प्रसाद सिंह निषाद थे।

File Photo

इसके बाद उन्होंने इस्मालपुर बिंदटोली बांध पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य का निरीक्षण किया। छोटे-छोटे बोल्डर देखकर भड़क गए। कहा, गुणवत्ता के विपरीत काम हो रहा है। विभागीय अफसर को गुणवत्तापूर्ण काम कराने को कहा। सांसद ने कहा कि इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *