कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ ही ढोरिया के समीप भीषण कटाव शुरू हो गया है। यह कटाव बुधवार की रात से जमींदारी तटबंध के पास करीब दो सौ मीटर की लंबाई में हो रहा है। कटाव की रफ्तार देखकर ग्रामीण सहमे हुए हैं।

पंचायत के उप मुखिया ई. चंदन यादव ने बताया कि अभी लोगों की जमीन कट कर नदी में समा रहा है। अगर शीघ्र कटाव की रफ्तार पर रोक नहीं लगायी जाएगी तो गांव के अस्तित्व पर संकट आ जाएगा। कटाव स्थल से गांव की दूरी करीब 25 फीट है। साथ ही बांध पर भी कई मजदूर वर्ग के लोग घर बनाकर पिछले कई वर्षों से रह रहे हैं। अगर जमींदारी तटबंध कटाव की भेट चढ़ जाएगा तो पूरा इलाका तबाह हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दिशा में ठोस पहल को लेकर पूर्व में भी स्थानीय पदाधिकारियों को कई बार आवेदन दिया जा चुका है। वही लोगों ने शीघ्र संबंधित पदाधिकारियों से कटाव निरोधी कार्य शुरू करने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *