गोपालपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि आरोपी नवगछिया के नयाटोला निवासी कारोबारी पप्पू मंडल की हत्या में वांछित था। पूछताछ में बताया कि पप्पू मंडल की हत्या के लिए उसे नवगछिया जेल में बंद राजेश यादव ने सात लाख की सुपारी दी थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
इसके अलावा नवगछिया थाना क्षेत्र के कदवा के सीएसपी संचालक से साढ़े तीन लाख रुपये लूट में भी संलिप्तता स्वीकार की। उसने गोपालपुर थाना क्षेत्र में भी साठ हजार रुपये लूटे थे। झंडापुर ओपी क्षेत्र में भी लूटपाट की थी। चार थानों की पुलिस तलाश कर रही है। उसकी निशानदेही पर कार्रवाई की जायेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

