जिले के आठ प्रखंडों में बुधवार को कुल 18 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। इनमें से सबौर प्रखंड में दो साल की मासूम बच्ची, उसके पिता व चाचा समेत छह लोग संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा गोपालपुर प्रखंड में चार, कहलगांव व नारायणपुर में दो-दो तथा सन्हौला, नाथनगर, जगदीशपुर व पीरपैंती में एक-एक मरीज मिला है। इसी के साथ जिले के कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 292 पर पहुंच गया है।

सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि जबकि सबौर के फरका गांव निवासी 19 वर्षीय युवक, सबौर निवासी 20 वर्षीय युवक, कुरपट गांव निवासी 26 वर्षीय युवक और इसी प्रखंड के लोदीपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय युवक, उसका 31 वर्षीय बड़ा भाई व उसकी तीन साल की मासूम बेटी कोरोना संक्रमित हैं। गोपालपुर प्रखंड के धरहरा गांव निवासी 50 वर्षीय महिला, 21, 27 व 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।

इनके अलावा नारायणपुर प्रखंड के नगरपाड़ा निवासी 50 वर्षीय अधेड़ व 19 वर्षीय युवक, कहलगांव के नंदगोला निवासी 29 वर्षीय युवक व इसी प्रखंड क्षेत्र का 13 वर्षीय किशोर जांच में कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। पीरपैंती क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय महिला व सन्हौला प्रखंड के महेशखोर निवासी 22 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। नाथनगर क्षेत्र की दो साल की बच्ची, जगदीशपुर प्रखंड के शहरी क्षेत्र मिरजानहाट निवासी 56 वर्षीय बैंककर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बैंककर्मी, आठ जून को कोरोना पॉजिटिव पायी गयी 36 वर्षीय महिला के संपर्क में आकर कोरोना पॉजिटिव हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu