खरीक | थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के घर में घुसकर उसके पड़ोसी युवक ने रेप का प्रयास किया। घटना शुक्रवार सुबह की है। महिला के शोर करने पर ग्रामीण जुट गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया। लेकिन इसी बीच आरोपी का बड़ा भाई हथियार के साथ वहां पहुंचा और लोगों को धमकी देकर उसे छुड़ा लिया। इसे लेकर पीड़िता ने नवगछिया महिला थाना में गांव के ही कारेलाल सिंह के खिलाफ आवेदन दिया है।
Total Downloads: 385
महिला ने पुलिस को बताया है कि सुबह मैं घर में अकेली थी। इसी बीच आरोपी आया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर करने पर ग्रामीण पहुंचे और उसे पकड़ लिया, लेकिन, इसी बीच उसका बड़ा भाई विलास सिंह कट्टा लहराते हुए आया और ग्रामीणों के गिरफ्त से उसे छुड़ा लिया।

महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि इसके पूर्व भी 15 मई को वह मेरे साथ गलत करने की कोशिश की थी। तब गांव में पंचायत हुई थी जिसमें उसने दोबारा ऐसी गलती नहीं करने का बांड भरा था। नवगछिया महिला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

