खादी भंडार स्थित भगालपुर-नवगछिया ट्रक ऑनर एसोसिएशन कार्यालय में शुक्रवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में ट्रक मालिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। एसोसिएशन के प्रवक्ता बबलू मंडल ने कहा कि एक ओर जहां लॉकडान से ट्रक मालिकों की दयनीय स्थिति है, वहीं दूसरी ओर अब ट्रक चालकों से वसूली हो रही है। इससे ट्रक मालिकों की परेशानी और बढ़ गई है। हाईवे पर फाइनेंस कंपनी के एजेंट ट्रकों को रोक रहे हैं।

इसके अलावा जगह-जगह पुलिस ट्रक चालकों से वसूली कर रही है। एनएच-31 पर महदत्तपुर टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों के बिना वजन कराए फर्जी रसीद काटकर वसूली की जा रही है। इस संबंध में टोल प्लाजा के मैनेजर से जब ट्रक मालिक कहते हैं तो वे झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर अवैध हथियार के साथ असामाजिक तत्व भी रहते हैं जो पैसे नहीं देने पर ट्रक चालकों के साथ मारपीट करते हैं।

इसके अलावा मिर्जाचौकी से भागलपुर के बीच सड़क की जर्जर स्थिति है। इससे जाम लगता है। 80 किलोमीटर का सफर जो तीन घंटे में तय हो सकता है उसे पूरा करने में दो से तीन दिन लग रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रक मालिकों के इन समस्याओं का समाधान जल्द नहीं होगा तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे।

बैठक में अध्यक्ष डीएन सिंह, राजेश यादव, राजा यादव, बबलू यादव, श्वेतकमल चौधरी, नरेश पंडित, चंदन झा, लाल सिंह, अरविंद मंडल, रूपेश आदि मौजूद थे। वहीं महदतपुर टोल प्लाजा के मैनेजर रविन्द्र कुमार ने ट्रक ऑनर एसोसिएशन के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ट्रक से वैधानिक रूप से राशि की वसूली की जाती है। ओवरलोड वाहनों से नियमानुसार पैसे लिए जाते हैं और इसकी पक्की रसीद भी दी जाती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *