सोमवार को राज्य में 187 नए संक्रमित मिले। जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6662 हो गई है। जबकि पिछले 24 घंटे में और 251 संक्रमित कोरोना वायरस को पराजित करने में सफल रहे हैं। राज्य में अब तक कुल 4226 संक्रमितों कोरोना को मात दी है। सोमवार को कटिहार और मधुबनी में एक-एक संक्रमित की मौत हुई।
Total Downloads: 385
कटिहार के फलका के मघेली पंचायत के प्रवासी मजदूर मो. मजीउद्दीन (41 वर्ष) को इलाज के लिए भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से यह तीसरी मौत है। राज्य में अब तक कोरोना से 42 मौत हुई है। सोमवार से राज्य में 3497 सैंपल की जांच गई जिसमें 187 नए पॉजिटिव मिले।

भागलपुर में 1, सहरसा में 11, पूर्णिया में 9, सुपौल-बांका में 5-5, किशनगंज में 4, मधेपुरा में 3, अररिया में 1, जिसमें मुजफ्फरपुर में 18, पूर्वी चंपारण में 12, मधुबनी में 12, अरवल में 3, औरंगाबाद में 7, बेगूसराय में 10, दरभंगा में 15, गया में 6, जहानाबाद में 4, कैमूर में 1, नालंदा में 4, नवादा में 3, समस्तीपुर में1, शिवहर में 1, सीतामढ़ी में 1, पश्चिम चंपारण में 7 संक्रमित मिले हैं। उधर, राहत की खबर यह कि मायागंज अस्पताल से 19 लोगों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। पढ़ें |

