नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव जाने वाली सड़क पर केला बागान के पास सोमवार को मोटरसाइकिल से आए तीन अपराधियों ने बीस हजार की छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. घटना के संदर्भ में पीड़ित नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी निवासी पंकज कुमार झा उर्फ मुन्ना ने नवगछिया थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध आवेदन दिया है. छिनतई की घटना की सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस छानबीन में जुट गई.
Total Downloads: 105
पंकज कुमार झा ने बताया की वह नवगछिया जीरो माईल स्थित किसान इंटर प्राजेज लिमिटेड में काम कर करते. सोमवार को नवगछिया बाजार के गोशाला रोड स्थित खाद बीज के दुकान से 20 हजार का कलेक्शन लेकर गांव की सड़क से होते हुए अपने कार्यालय आ रहे थे कि इसी दौरान रसलपुर के पास स्थिति केले के बागान के पास एक पल्सर मोटरसाइकिल से आए तीन अपराधियों ने घेर लिया.

इस दौरान अपराधियों ने मेरा बेग छीन लिया. बेग में कलेक्शन के बीस हजार थे. बेग छीन कर सभी आपरधी मौके से फरार हो गए. नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है.

