नवगछिया : नवगछिया महिला थाना के गेट के पास से 17 जून को चोरी हुई आरक्षी के बाइक को नवगछिया पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 105
गिरफ्तार युवक रंगरा ओपी के भवानीपुर निवासी को गिरफ्तार किया है. मोटरसाइकिल की बरामदगी भी उसके घर से की गई है. नवगछिया थाना अध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि बाइक बरामद हो गई है.

बाईक चोरी के मामले में युवक को गिरफ्तार किया गया है. बताते चले कि बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार युवक पूर्व में नवगछिया थाना में ही निजी स्तर पर वाहन चालक का काम करता था.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

