नवगछिया के रसलपुर में अधेड़ की गोली मार कर हत्या
,, देर शाम अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
,, घात प्रतिघात की लड़ाई में दिया गया घटना को अंजाम

img-20161213-wa0099

नवगछिया प्रतिनिधि : नवगछिया थाना के पश्चिम रेलवे केबिन से महज सौ मीटर दूर और रसलपुर के ग्राम द्वार से 50 मीटर दूर गांव जाने वाली पीसीसी सड़क पर देर शाम अपराधियों ने रसलपुर निवासी अवधेश यादव 50 की गोली मार कर हत्या कर दी है. अपराधियों ने अवधेश की एक गोली आंख के पास और एक गोली सर में लगी है. मौके पर ही अवधेश यादव की मौत हो जाने की बात कही जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पाहुंची नवगछिया पुलिस ने मामले की आवश्यक छान बीन के बाद मृतक के शव को कब्जे में ले लिया. देर रात शव को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में रखा गया था. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा. इधर सूचना मिलते ही अनुमंडल अस्पताल पहुंचे नवगछिया के प्रभारी एसपी एवं नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन ने मृतक के परिजनों से पूछ ताछ की है. जानकारी मिली है कि उक्त घटना बदले की भावना से अंजाम दिया गया है. 20 अगस्त को हुए राजद नेता बाहुबली विनोद यादव हत्याकांड के दूसरे क़िस्त के रूप में इस घटना को देखा जा रहा है. परिजनों ने स्पष्ट बताया कि हत्या में विनोद यादव के पुत्र टीएन यादव, ढिबर यादव, रूपेश यादव और संतोष यादव का हाथ है. हालांकि पुलिस अब तक किसी तरह के बयान से बच रही है. मिली जानकारी के अनुसार देर रात तक मृतक के परिजन के स्तर से पुलिस के समक्ष लिखित बयान नहीं दिया गया था. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अवधेश यादव इन दिनों मिथिलेश सिंह के गोदाम में ढुलाई का काम करता था. काम समाप्त होने के बाद वह अपने भाई शंकर यादव के साथ घर जा रहा था. नवगछिया रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन को पार होते हुए दोनों भाई रसलपुर के ग्राम द्वार से 50 मीटर आगे बढे ही होंगे कि किसी ने अवधेश यादव से खैनी की मांग की. अवधेश वहीँ रुक गया और शंकर घर की और चले गए. इसके बाद वहां पर पहले से ही घात लगाये अपराधियों ने गोली मार कर अवधेश यादव की हत्या कर दी. पुलिस ने घटना स्थल से खैनी की एक पुड़िया भी बरामद किया है. मृतक के परिजन पत्नी देवरानी देवी, पुत्र रणजीत यादव, संजीत यादव ने कहा कि पिछले दिनों गांव में हुए विनोद यादव के हत्या मामले में विनोद यादव के परिजनों का आरोप था कि अवधेश यादव ने विनोद यादव हत्याकांड के आरोपियों के मुखबिरी करने में शामिल था. इसी रंजिश में अवधेश की हत्या कर दी गयी. परिजनों का कहना है कि अवधेश यादव का पूरा परिवार मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करता थे. नाहक ही उनकी हत्या कर दी गयी.

कहते हैं एसडीपीओ

नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि पुलिस मामले की छान बीन कर रही है, प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

img-20161213-wa0099

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *