10-naugachia-prbtta-thana-m


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

खरीक : नवगछिया थाना क्षेत्र के मदहदपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कपिलदेव सिंह की हत्या मामले में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी मदहदपुर निवासी नारायण सिंह को परवत्ता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि इस हत्याकांड में नारायणपुर सिंह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. परवत्ता के थानाध्यक्ष अनि एके आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नारायण सिंह घर आया हुआ. पुलिस ने नारायणपुर की गिर्फ्तारी के लिए तत्काल उसके घर पर जा कर घेरा बंदी की. जिससे उसे भागने का मौका नहीं मिला और उसे दबोच लिया गया. मालूम हो कि अब तक कपिलदेव हत्याकांड में छः लोग सलाखों के पीछे जा चुके हैं. जिनमें पूर्व मुखिया संजय सिंह, अंजय सिंह, गौतम सिंह, राजन सिंह, सुमन सिंह जेल जा चुके हैं जबकि इसी मामले में आरोपी मिथुन सिंह जमानत पर हैं. इस मामले में अभी भी दो आरोपी फरार चल रहे हैं. मालूम हो कि दो दिसंबर 2015 में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. बात सामने आयी थी कि चार चक्का पर सवार हो कर आये अपराधियों ने कपिलदेव को चैराहे से बुला कर उसकी गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद ग्रामीणों ने करीब 24 घंटे तक सड़क पर आवागमन ठप कर दिया था. इस कांड में मुख्य आरोपी संजय सिंह अररिया से दबोचा गया था. हत्या का कारण पंचायत की चुनावी रंजिश बताया गया था. हालांकि इस कांड में जब पूर्व मुखिया संजय सिंह गिरफ्तार हुए थे तो पुलिस की पूछ ताछ में उन्होंने बताया था कि कपिलदेव से उनकी जान को खतरा था इसलिए उसने कपिलदेव की हत्या कर दी. इधर थानाध्यक्ष एके आजाद ने कहा कि मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जायेगा.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet