बिहपुर प्रखंड के जयरामपुर में कोसी नदी की धार से रविवार को एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। उसकी पहचान खरीक प्रखंड के तेलघी निवासी विनय सिंह ने पुत्री शिखा देवी उर्फ सुग्गी (23) के रूप में की। बताया कि उसकी शादी बिहपुर प्रखंड के मड़वा के वार्ड नंबर-पांच निवासी अमित राय उर्फ नेपाली राय से हुई थी। उन्होंने चार दिन पहले ससुराल वालों पर उसकी हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

इससे पूर्व महिला के परिजन शव ढूंढ़ने निकले थे। सूचना पर जयरामपुर के बछेता बहियार में कोसी नदी मे शव देखकर पहचान की। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में तेलघी से लोग पहुंच गये। ग्रामीणो ने भी शव की शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। वहीं शव बरामदगी के बाद आसपास के लोगों ने बताया कि चार दिनों से शव नदी में देखा जा रहा था।

कोसी नदी में शव होने की सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नवगछिया भेज दिया। शव क्षत-विक्षत होने के कारण पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर भेज दिया गया। बता दें कि महिला की हत्या कर शव गायब देने के आरोपी पति नेपाली राय, चचेरी सास रंजू देवी, देवर शिवम कुमार एवं जयरामपुर के अमरेश समेत छह लोग थे। इनमें से पुलिस ने रंजू देवी एवं शिवम को भागलपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पति समेत अन्य आरोपी फरार हैं।

महिला के दोनों हाथ बंधे थेनदी से शव मिला तो दोनों हाथ बंधे हुए थे। कमर व छाती पर चोट के निशान, जीभ निकला हुआ और पेट फटा हुआ था। शव की स्थिति देख लोग आक्रोशित हो उठे। तेलघी निवासी पिता ने बताया कि दहेज के लिए मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। दामाद पर भी कई आरोप थे। इसको ले कई बार मड़वा में पंचायत भी की गयी थी। इसके बावजूद आठ जुलाई की रात से विवाहिता गायब थी

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *