नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में बुधवार को 102 लोगों का एवं नवगछिया प्रखंड मुख्यालय में 44 लोगो का कोरोना जांच किया गया। जिसमें छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 3
पॉजिटिव पाए गए लोगों में नगरह के दो, भवानीपुर के दो, तेतरी के एक एवं नवगछिया शहर के एक व्यक्ति शामिल है। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को कोविड-19 सेंटर लाने की प्रक्रिया की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →