नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण सेवा शिविर का शुक्रवार को मारवाड़ी विवाह भवन में समापन हुआ। शिविर में कुल 300 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया और जरूरतमंदों को विभिन्न कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया एसपी वैभव शर्मा, सभापति प्रीति कुमारी, उपसभापति रश्मि रथी देवी, वीणा देवी यादुका, जागृति शाखा अध्यक्ष श्वेता बूबना, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाषचंद वर्मा, कार्यक्रम संयोजक मनोज चौधरी, पंकज सर्राफ और शाखा अध्यक्ष चेतन कुमार मुनका ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर के दौरान जरूरतमंद दिव्यांगों को 27 कृत्रिम हाथ, 65 कृत्रिम पैर, 46 कैलिपर, 20 ट्राईसाइकिल, 28 व्हीलचेयर, 35 स्टिक, 43 बैसाखी और 20 कान की मशीन सहित कई सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

एसपी वैभव शर्मा ने मारवाड़ी युवा मंच के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध होने से उनके दैनिक जीवन में काफी सुविधा आती है। इससे उनके आत्मविश्वास को भी मजबूती मिलती है।

शाखा अध्यक्ष चेतन कुमार मुनका ने कहा कि दिव्यांगों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास देखना ही इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता है। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुभाषचंद वर्मा ने मंच की ओर से किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी। अजय रुंगटा ने बताया कि नवगछिया शाखा की ओर से आयोजित यह चौथा सेवा शिविर था।

कार्यक्रम का संचालन रमेश चौधरी और रवि सर्राफ ने किया। समापन पर शाखा सचिव दीपक मावंडिया ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

शिविर की सफलता में ओम प्रकाश, विवेक कुमार केडिया, मानस कुमार चिरानियां सहित मारवाड़ी युवा मंच के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *