नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव के बगीचे में लावारिस अवस्था में पड़े बम के फट जाने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल हुए बालक पकरा विश्वकर्मा टोला वार्ड संख्या 9 निवासी अमर राय के 9 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार है. बम फटने से घायल हुए बालक को परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बालक की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस घटना में बालक का दोनों हाथ एवं छाती गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घटना की सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस भी अस्पताल पहुंची.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जहां पुलिस ने घायल की स्थिति को देखने के बाद घटनास्थल पर जाकर भी मामले की छानबीन की. घायल बालक के पिता अमर राय ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह वह घर से निकल कर बगीचे में खेलने के लिए गया हुआ था. हम अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में थे. इसी दौरान जोर से बम फटने की आवाज हुई. इसके बाद हम लोग घर से दौड़कर बाहर निकले तो देखा कि मेरा लड़का बगीचे में छटपटा रहा था वह खून से लताप गंभीर रूप से घायल था. इसके बाद हम लोगों ने उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया है. नवगछिया थाना अध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने कहा कि घटना के संदर्भ में पुलिस स्तर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान कर रही हैं. बगीचे में बम कहां से आया था. इसकी भी पुलिस छानबीन कर रही.

– नवगछिया तेतरी एवं पकरा में पूर्व में भी मिले हैं लावारिस अवस्था बम

– पूर्व में लबारिस अवस्था में पड़े बम के फटने से एक बालक हुआ था घायल

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी एवं पकरा गांव के बगीचे एवं झाड़ी से पूर्व में भी कई बार बम की बरामदगी हुई है. कुछ वर्ष पूर्व तेतरी गांव में लावारिस अवस्था झाड़ी में बम पड़ा हुआ था. झाड़ी में पन्नी में पड़े बम को भी एक बालक हाथ मे लेकर खेलने लगा था. जिससे उसके हाथ मे ही बम फट गया और बालक गंभीर रूप से घायल हो गया था. पुलिस ने घटना स्थल से पन्नी में रखे बम को भी बरामद किया था. पिछले दिनों भी तेतरी गांव के एक बगीचे से आधा दर्जन बम नवगछिया पुलिस ने बरामद किया था. बम तेतरी गांव के एक बगीचे में झोले में रख कर पेड़ से टांग कर रखा गया था. बम से भाड़े उस झोले को एक महिला ने खोल कर देखा और इसके बाद स्थानीय लोगो को दिखाया तो बम को पहचान कर लोग सतर्क हुए और पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने बड़ी सावधानी से बम को वहां से ले गई।

जिस कारण कोई हताहत नहीं हुआ. अगर बम से भाड़ा झोला भी बच्चों के हाथ लग जाता तो उस दिन भी किसी अप्रिय घटना हो सकती थी. तेतरी एवं पकरा गांव के बगीचे व झाड़ी में आए दिन बम मिलने से इलाके के लोगो मे दहशत का माहौल हैं लोग डरे सहमे है। स्थानीय लोगो का कहना है कि गांव के बगल में ही बगीचा है. जहां गांव के छोटे बड़े बाल बच्चे निर्भीक होकर बगीचा जाते हैं। ऐसे में अपराधियों द्वारा बम रखा जा रहा है जो खतरे से खाली नहीं है. बगीचे में इस लावारिस अवस्था मे बम होने से कोई भी बम का शिकार हो सकता है. स्थानीय लोगो का कहना है कि तेतरी पकरा में कहीं न कही स्थानीय स्तर पर इस तरह का बम बनाने का अवैध व खतरनाक काम अपराधियों द्वारा किया जा रहा है. जिस कारण इसी क्षेत्र में लावारिस अवस्था मे बम बरामद हो रहे हैं और लोग इस बम के शिकार हो रहे हैं. स्थानीय लोगो ने बगीचे में बम रखने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है. नवगछिया थाना अध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने कहा कि इस संदर्भ में पुलिस छानबीन कर रही है. जल्द ही घटना का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet