शहद बेचकर एक ही साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे तीन बच्चों को हाईवा ने रौंद डाला। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। दिल दहला देने वाली यह घटना बिहपुर थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क स्थित गौरीपुर कार्तिक स्थान के समीप मंगलवार शाम की है।

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही बिहपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों घायल बच्चों को इलाज के लिए बिहपुर सीएचसी ले गई। तीनों की स्थिति बेहद गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात तीनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की स्थिति बेहद गंभीर है। तीनों बच्चे एक ही परिवार के हैं और खरीक बाजार के रहने वाले हैं। दोनों घायल सगे भाई हैं तो मृतक चचेरा भाई है। मृतक की पहचान प्रतीस कुमार (08) पिता धरमा धामा तो घायल की पहचान गौतम कुमार (10) व प्रियतम कुमार (13) दोनों पिता अमर धामा के रूप में हुई।

पुलिस ने हाईवा को किया जब्त, चालक हुआ फरार

पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है। जिसका नंबर डब्ल्यूबी 1108825 है। चालक भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। बिहपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि आगे की आवश्यक कारवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चे हमेशा की तरह मंगलवार को भी बिहपुर इलाके में शहद उतारने एवं बेचने गए थे। उन्हें नहीं पता था कि इस बार ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *