खरीक प्रखंड प्रमुख झारी यादव पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद सोमवार को प्रखंड कार्यालय में वोटिंग थी। इसमें बोलेरो पर सवार होकर भाग लेने जा रही चार महिला पंसस को चालक सहित बदमाशों ने अपहरण कर लिया। घटना की सूचना प्रमुख पद के दावेदार चोरहर पंचायत के पंसस नीरज कुमार यादव ने नवगछिया एसपी स्वप्नाजी मेश्राम को दी। एसपी के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय परिसर में विश्वास मत को ले सुरक्षा में प्रतिनियुक्त इंस्पेक्टर एनएस चौहान के नेतृत्व में खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार एवं बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी।

दो घंटे के अंदर अपहृत पंचायत समिति सदस्य (पंसस) एवं बोलेरो चालक को तुलसीपुर स्थित प्रखंड प्रमुख के घर के समीप केला खेत स्थित एक झोपड़ी से बरामद कर लिया गया। इस दौरान बाइक सवार दो युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा व दो गोली बरामद किया है। दोनों युवक तुलसीपुर निवासी अमन कुमार यादव उर्फ राहुल कुमार एवं राकेश कुमार यादव है। दोनों की घटना में संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है। मामले को लेकर पंसस नीरज यादव ने प्रमुख समेत थाना क्षेत्र के उस्मानपुर निवासी महेंद्र यादव, दादपुर निवासी गुलशन यादव, तुलसीपुर निवासी सूरज यादव समेत चार-पांच अज्ञात बदमाशों पर थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।

लिखा है कि सभी आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं। सभी ने हथियार के बल पर बोलेरो सवार पंसस कंचन कुमारी, श्यामा देवी, वीणा देवी एवं पिंकी देवी का हथियार के बल पर चालक को डरा-धमका कर अपहरण कर लिया। इसके बाद महेंद्र यादव ने पंसस गोपाल मंडल एवं पंसस पति उमेश ठाकुर को अपहरण कर लिया। लेकिन पुलिस की बढ़ती दबिश देखकर बदमाश सभी को छोड़कर फरार हो गये। वहीं पंसस नीरज ने बताया कि अगर शीघ्र बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हमलोग आंदोलन करेंगे। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सभी अपहृत को तुलसीपुर में प्रमुख के घर के समीप केला खेत स्थित एक झोपड़ी से बरामद कर लिया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं बीडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि विश्वास मत स्थगित करते हुए वरीय पदाधिकारियों को सूचना दे दी गयी है। निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।अपहरण का आरोप गलत: प्रमुखप्रमुख झारी यादव ने अपहरण के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि सभी पंसस हमारे अंग हैं। पंसस के बल पर ही हम प्रमुख हैं। सभी को खाना खिलाने के लिए अपने घर पर बुलाए थे। विरोधी बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं। सभी पंसस हमसे देर शाम भी बात की हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *