जिले में मास्क न पहनने वालाें पर प्रशासन 4 सितंबर से कार्रवाई करेगा। इसके लिए डीएम प्रणव कुमार ने 50 जांच दल का गठन किया है। दल में पुलिस अफसर व मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। हर दल में पांच जवान कुल 250 पुलिसकर्मियाें की ड्यूटी लगाई गई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 182
जिले के सभी थाना क्षेत्र के लिए जांच दल बनाए गए हैं। मास्क का उपयाेग नहीं हाेने पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानाें काे जांच दल सील भी करेगा। टीम इसकी रिपोर्ट रोज शाम 6 बजे डीएम को देगी। डीडीसी, एडीएम आदि अफसर 10 दिनाें तक कंटेंटमेंट जाेन में घूमकर मास्क के उपयाेग काे सुनिश्चित करेंगे। वाहनाें काे जब्त करने की कार्रवाई भी होगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

