खरीक : खरीक के खैरपुर गांव के मध्य विद्यालय खैरपुर में दो दिवसीय शिव गुरु महोत्सव व शिव गुरु परिचर्चा का 17वां वार्षिकोत्सव का आयोजन आज शनिवार से किया जायेगा. जानकारी देते हुए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव ने कहा कि आयोजन का उद्घाटन भाजपा नेता व विधान पार्षद डॉक्टर एनके यादव करेंगे. पप्पू यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि दो दिवसीय इस आयोजन में पूरे बिहार से शिव शिष्यों की उपस्थिति होती है. इस बार खगड़िया के मोहम्मद लियाकत अली खान, सुपौल के रविंद्र राज, खगड़िया से संजय बिहारी, समस्तीपुर से रूपम भारती, सहरसा से लाल बाबा, मुंगेर के भजन गायक भजन सम्राट चंद्र शेखर शर्मा भी शिरकत करेंगे. पप्पू यादव ने कहा कि आयोजन की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. आयोजन में सुनील यादव, अरुण मंडल, प्रमोद यादव, सुरेश साह, विकास यादव, पंकज मंडल, अशोक शाह, अमित शाह व खैरपुर के समस्त ग्रामीणों की भागीदारी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *