बिहपुर प्रखंड के कोरचक्का गांव के समीप एनएच-31 पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार बाइक के धक्के से एक महिला की मौत और उसकी नतिनी घायल हो गयी। पुलिस ने बाइक जब्त कर अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

परिजनों ने बताया कि महिला कोरचक्का वार्ड नंबर-14 निवासी परमानंद सहनी की पत्नी 50 वर्षीया डोमनी देवी थी। घटना के समय महिला बहियार से घर आ रही थी। उसी दौरान सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गयी। घटना में नतिनी तारो कुमारी (10) गंभीर रूप से घायल हो गयी।

हादसे के बाद बहियार से आ रहे महिला के पुत्र मनोज सहनी ने गंभीर स्थिति में मां को इलाज के बिहपुर ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज कराया गया है। शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमॉर्टम में भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *