नवगछिया : पौधा लगाने को लेकर हुए विवाद में सात साल के पुत्र के सामने ससुर और देवरों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फूस के छप्पर से लटका दिया। दिल दहला देने वाली यह घटना पुलिस जिले नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक गांव में मंगलवार देर रात की है। जहां गुड्डू मंडल की पत्नी खुशबू देवी (31) की हत्या उसके ससुर और देवरों ने कर दी। वारदात की रात पति दरवाजे पर सो रहे थे। सुबह सात साल का बेटा संगम पिता के पास गया और रो-रोकर सारी बात बताई। इसके बाद पति घर के अंदर गया तो पत्नी का शव छप्पर से लटक रहा था। आरोपी ससुर और दोनों देवर घर में नहीं थे। शोर होने पर पड़ोसी जुट गए। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पति गुड्डू मंडल ने पुलिस को बताया कि हम पिता और भाइयों से अलग रहते हैं।

दो दिन पहले पत्नी ने एक आम का पौधा लगाया था जिसको लेकर उसके पिता घोलटी मंडल, पंकज मंडल और मोहित मंडल से विवाद हुआ था। उनका कहना था कि जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है, इसलिए तुम पौधा नहीं लगाओ। मंगलवार रात पत्नी दोनों बेटों के साथ घर में सो रही थी और हम दरवाजे पर। सुबह पुत्र संगम ने घटना की जानकारी दी। मृतका के भाई ममलखा के रवि कुमार के बयान पर ससुर घोलटी मंडल, देवर पंकज मंडल और मोहित मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मासूम बोला- तीनों ने पहले मम्मी का गला दबाया, फिर शव को ठाठ से टांग दियामृतका को दो पुत्र संगम और शुभम है। संगम सात और शुभम चार वर्ष का है। संगम ने कहा कि रात को हम सो रहे थे तो कमरे में बाबा और दोनों चाचा आये और मम्मी का गला दबाने लगे। इसके बाद मम्मी के मुंह में कपड़ा डाल कर गले में रस्सी बांध दिया और छत से टांग दिया। पंकज और माेहित चाचा रस्सी पकड़े थे और बाबा मम्मी के गले में रस्सी डाल रहे थे। हमें कहा गया कि चुपचाप सो जाओ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *