ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू घाट समीप, कोसी नदी में शनिवार को करीब 12:00 बजे डूबने से एक हीं परिवार के दो बच्चे की मौत हो गई. दोनों बच्चे ठाकुरजी कचहरी टोला कदवा निवासी शंभू शर्मा के पुत्र अमरीश कुमार (6) व सुभाष शर्मा के पुत्र सचिन कुमार (12) बताया जा रहा है.

ग्रामीणों ने का कहना है कि- दोनों बालक कोसी नदी की धार से कम पानी में घूस कर गिली मिट्टी लेने गया था. नदी में पानी की तेज धारा बह रही थी. इसी दौरान वह दोनों बच्चे अथाह पानी में चला गया. जिससे दोनों के डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते हीं कदवा ओपी थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों व मछुआरों की मदद से शव की काफी खोजबीन की लेकिन, देर रात तक शव नदी में नहीं मिल पाया था.

वहीं नदी थाने की भी पुलिस मौके पर मौजूद थे. उधर दोनों बच्चे के मौत की खबर सून परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी नवगछिया सीओ विश्वास आनंद को देकर शव की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम भेजने की मांग किया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *