चुनाव के दौरान भागलपुर में राजनीतिक दलों द्वारा वैश्य प्रत्याशी खड़ा नहीं करने की स्थिति में निर्दलीय वैश्य प्रत्याशी खड़ा किये जायेंगे। यह निर्णय वैश्य मंथन की बैठक में रविवार को लिया गया। अध्यक्षता करते हुए रामगोपाल पोद्दार ने कहा कि वैश्य समाज के लोगों को अग्रवाल, कलवार, बिहारी, मारवाड़ी नहीं कर सिर्फ वैश्य की बात करना चाहिए। जो वैश्य मंथन द्वारा समर्थित उम्मीदवार होंगे उनको वैश्य परिवार का एक-एक मत जाएगा। नीरज साह ने वैश्य समाज को एक मंच पर लाने की आवश्यकता बताते हुए राजनीतिक भागीदारी की बात कही। मौके पर जनार्दन साह, अर्जुन साह, विनय गुप्ता, पप्पू साह, शालिनी साह, त्रिवेणी आदि मौजूद थे।

नानाजी देशमुख की जयंती मनी

सामाजिक संस्था स्वाभिमान ने रविवार को मंदरोजा में समाजसेवी नानाजी देशमुख की 114वीं जयंती मनायी। वक्ताओं ने कहा कि नानाजी देशमुख एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने शोषित और दलितों के उत्थान के लिए काफी काम किया। मरणोपरांत 2019 में उन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। मौके पर जगतसाह कर्णपुरी, राजीव रंजन, राजेश झा आदि मौजूद थे।

महामारी के बाद उद्योग तेजी से खुले

विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा भागलपुर द्वारा रविवार को ‘वैश्विक महामारी का सकारात्मक पक्ष और युवा विशेष पर ऑनलाइन विचार-विमर्श किया गया। नगर संपर्क प्रमुख शिवेश दत्त मिश्रा ने केंद्र परिचय देते हुए कहा कि विवेकानंद केंद्र एक अध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन है जिसका लक्ष्य मनुष्य निर्माण से राष्ट्रीय पुनरुत्थान है।मुख्य वक्ता प्रशांत पोल ने कहा कि महामारी के बाद भारत में उत्पादन आधारित उद्योग काफी तेजी से बढ़ा है। इससे रोजगार भी बढ़ेगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगा। कार्यक्रम का संचालन विनीत सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कुमार सुनीत ने किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu