दूसरे चरण के चुनाव के लिए रविवार को जारी भाजपा के प्रत्याशियों की लिस्ट के बाद पार्टी में भगदड़ की स्थिति है। पिछली बार भागलपुर से निर्दलीय लड़े विजय साह इस बार फिर भाजपा के बागी प्रत्याशी होंगे। वहीं, पीरपैंती में पूर्व विधायक अमन पासवान भी बागी बनकर निर्दलीय लड़ेंगे। वे 15 अक्टूबर को नामांकन करेंगे। इस बार विजय का विरोध रोहित पांडेय की उम्मीदवारी को लेकर है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पिछली बार अर्जित चौबे को टिकट मिलने पर वे भाजपा के बागी बने थे और अर्जित की हार का मुख्य कारण रहे थे। अमन की नाराजगी पिछले चुनाव में रनर रहे ललन पासवान को दोबारा टिकट मिलने से है। उनके समर्थन में करीब दर्जनभर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

इधर, रोहित से टिकट पाने में पिछड़ गए पूर्व भाजपा प्रत्याशी अर्जित चौबे ने कहा कि वे उन्हें (रोहित) जीताएंगे। बिहपुर में ई. कुमार शैलेंद्र को टिकट मिलने के बाद वहां विक्षुब्धों की जमात बढ़ गई है और पिछले चुनाव की तरह इस बार भी भितरघात की संभावना बनी हुई है। हालांकि कोई खुलकर अब तक सामने नहीं आया है।

भागलपुर भाजपा की परंपरागत सीट, इसे जीतने का संकल्प लेते हैं : अर्जित

भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे ने कहा, पार्टी ने जाे तय किया है, वह एक कार्यकर्ता हाेने के नाते स्वीकार है। मैं राेहित पांडे के नाेमिनेशन में भी भागलपुर उसी दमखम के साथ रहूंगा, जैसा अपने नामांकन में था। भागलपुर सीट के टिकट के ऐलान के साढ़े पांच घंटे बाद सोशल साइट्स पर पोस्ट कर जिलाध्यक्ष को प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, भागलपुर भाजपा की परंपरागत सीट रही है और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से यहां पहले भी कमल खिलता आया है। उप चुनाव एवं विधानसभा चुनाव 2015 में पार्टी नहीं जीत सकी। जिसका मलाल सभी कार्यकर्ताओं को है।

उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते यह चुनाव वे स्वयं लड़ रहे हैं। टिकट भाजपा के कार्यकर्ता को मिला है। यह हमें और आपको मिला है। इसलिए अब महत्वपूर्ण है कि हमें अपनी पूरी ऊर्जा के साथ पुनः इस सीट को भाजपा की झोली में लाना है। आखिर में कहा, हम कार्यकर्ता संकल्प करें कि इस बार हर हाल में कमल खिलाकर रहेंगे।

ब्राह्मण सीट बता वैश्यों का काटा टिकट : विजय

उधर, सदर सीट से बगावती तेवर दिखाने वाले विजय साह का कहना है कि जब तक भागलपुर काे ब्राह्मण सीट कहकर वैश्य वर्ग काे बेटिकट किया जाता रहेगा, हम चुनाव लड़ते रहेंगे। वहीं, टिकट की दावेदार रही पूर्व डिप्टी मेयर डाॅ. प्रीति शेखर ने कहा कि वे अमरपुर में लोजपा प्रत्याशी पति मृणाल शेखर के चुनाव के बाद भागलपुर में रोहित के लिए प्रचार करेंगी।

जिलाध्यक्ष राेहित पांडेय ने कहा, हमारे सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं। कहीं से भी किसी तरह का विराेध नहीं है। सोमवार को पार्टी ऑफिस में नए जिलाध्यक्ष को लेकर बैठक होगी। उधर, पीरपैंती के प्रत्याशी ललन पासवान ने कहा, अमन मेरे छाेटे भाई हैं। हम सभी काे मना लेगे।

बता दें कि यहां अमन के समर्थन में मण्डल उपाध्यक्ष मयंक सिन्हा, सरपंच संघ अध्यक्ष सह पार्टी के उपाध्यक्ष वरुण गोस्वामी, अनुसूचित जनजाति मण्डल अध्यक्ष अशोक मण्डल,पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष निरंजन राम सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने पीरपैंती दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष निशांत पांडे को इस्तीफा दिया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet