भागलपुर में 20 अक्टूबर के बाद लोगों को ठंड का अहसास होने लगेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान घटकर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है। अभी धूप व छांव का खेल जारी रहेगा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 386
अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन दिनों तक दिन में 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 प

र रहेगा।
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी और घटकर 20 डिग्री सेल्सियस पर आ जायेगा। इसके बाद ठंड का प्रभाव लोगों को दिखेगा। सोमवार को अधिकतम 35.4 व न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

