अलग-अलग सड़क हादसों में सोमवार को नवगछिया के युवक सहित दो की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनाएं एनएच-31 पर नारायणपुर चौक के झंडापुर और रंगरा में हुई। पहली घटना सुबह करीब पांच बजे तब हुई जब मार्निंग वॉक को निकले चकरामी निवासी मजदूर 45 वर्षीय उदय मंडल को एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों भाई एनएच पर डिवाइडर के किनारे चल रहे थे। धक्का लगने से उदय मंडल पानी भरे गड्ढे में फेंका गया जबकि भाई साजन कुमार वहीं गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से उदय मंडल को गड्ढे से निकाला। फिर दोनों भाई को इलाज के लिए नारायणपुर पीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उदय मंडल को मृत घोषित कर दिया। जख्मी भाई साजन का इलाज चल रहा है।

Whatsapp group Join

बाइक का टायर फटने से देवर-भाभी जख्मी

एनएच 31 नारायणपुर चौक पर शाम करीब 5:45 बजे खगड़िया की ओर से आ रही बाइक का अगला टायर फट गया। इससे बाइक की संतुलन बिगड़ गई और उस पर सवार देवर-भाभी जख्मी हो गए। घायल खगड़िया के अलौली थाना के शंुभा निवासी युवक लड्डू लाल पंडित और उसकी भाभी पुतुल देवी अपने रिश्तेदार के यहां खरीक जा रहे थे। ग्रामीण पिंकू मंडल की मदद से भवानीपुर पुलिस ने जख्मी देवर-भाभी को इलाज के लिए पीएचसी नारायणपुर पहुंचाया। लड्‌डू की गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

रंगरा में बस पलटी, बाल-बाल बचे यात्री

रंगरा| थाना क्षेत्र के भवानीपुर के समीप एनएच 31 पर रविवार की देर रात भागलपुर से पूर्णिया जा रही अंजन रोडवेज की बस पलट गई। जिससे सड़क किनारे मौजूद तीन मवेशियों की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर बस पर सवार आधे दर्जन यात्री बाल-बाल बच गए। बस पर सवार यात्रियों को मामूली रूप से चोटें आई। सभी यात्री दूसरे वाहन से अपने गन्तव्य की ओर देर रात ही रवाना हो गये। स्थानीय अस्पतालों में इलाज नहीं कराने के कारण घायलों का नाम और पता मालूम नहीं हो सका है।

उदय की मौत के बाद चार बच्चे हुए अनाथ

घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और दहाड़ें मारकर रोने लगे। एबीवीपी के सुमित कुमार के साथ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शाम में शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक उदय मंडल को छोटे छोटे तीन पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी सुलेखा देवी, मां छहोरा देवी, पिता विष्णुदेव मंडल और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। जख्मी भाई बदहवास थे। मुखिया नरेंद्र कुमार, उपमुखिया बंटी झा ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।

स्कार्पियो के धक्के से युवक की गई जान

नवगछिया| झंडापुर में एनएच 31 पर सोमवार की देर शाम स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार युवक भागलपुर के रामसर चौक निवासी 29 वर्षीय आलोक कुमार झा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह नारायणपुर के मधुरापुर बाजार में के एक निजी संस्थान में काम करता था। सोमवार की शाम वह घर जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet