खरीक थाना क्षेत्र के बगड़ी में गुरुवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गयी। इसमें दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष के रवीन यादव (72), उसकी पत्नी रंजो देवी (65), पुत्र पंकज यादव (35) एवं दूसरे पक्ष से कपिलदेव यादव (80), बंटी यादव (18), राजेश यादव (22), शैलेश कुमार (24) गंभीर रूप से घायल हो गये।

सभी घायलों को इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रवीन यादव को मायागंज रेफर कर दिया। वहीं शेष घायलों का इलाज पीएचसी में ही हुआ।

मामले को लेकर एक पक्ष के रवीन यादव ने थाने में आवेदन दिया, जिसमें जबरन मारपीट, गाली-गलौज कर पास में मौजूद 29 हजार दो सौ 66 रुपये छीनने का आरोप लगाया है। दूसरे पक्ष से कपिलदेव यादव ने भी थाने में आवेदन दिया, जिसमें जबरन मारपीट, लूटपाट आदि आरोप लगाया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *