चोरहर घाट के समीप कोसी नदी में शुक्रवार दोपहर चोरहर निवासी अजय यादव का 10 वर्षीय पुत्र अमित कुमार डूब गया। स्थानीय गोताखोर शाम तक उसे ढूंढते रहे, लेकिन नहीं मिला। घटना के समय लड़का नदी में नहाने गया था। उसी दौरान पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया।

राजेश कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को जानकारी देने के बाबजूद युवक को खोजने के लिए कोई पहल नहीं की गयी। इससे लोगों में रोष है। दूसरी ओर घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *