विक्रमशिला पुल पर बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत गई। मृतक की पहचान कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी पृथ्वीचंद यादव के पुत्र पवन कुमार यादव (32) के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी (बीआर 10 पीबी 0636) को जब्त कर लिया। जबकि वाहन चालक मौके पर से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

परिजनों ने बताया कि मृतक पवन यादव जमीन खरीदी-बिक्री का काम करते थे। सोमवार देर शाम भागलपुर जाने के क्रम में विक्रमशिला पुल पर तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को तीन बेटी और दो बेटा है। पत्नी बार-बार बेसुध हो जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *