नवगछिया अनुमंडल सभागार में शनिवार को एसडीओ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में दीपावली, काली पूजा व छठ को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसडीपीओ दिलीप कुमार भी मौजूद थे। दोनों अधिकारियों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों से पूजा की तैयारी की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीओ ने कहा कि काली पूजा को लेकर सभी सीओ बीडीओ एवं थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। पर्व के दौरान बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूजा स्थल पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पूजा समितियों को कोविड के मद्देनजर मंदिर प्रांगण में भीड़ नहीं लगाने को कहा। बिना लाइसेंस एक भी पटाखे की दुकानें नहीं लगेंगे। 10 नवंबर के बाद पटाखा विक्रेताओं को लाइसेंस निर्गत किया जाएगा। खतरनाक छठ घाटों को सीओ व थानाध्यक्ष को चिह्नित कर वहां बैरिकेडिंग कराने को कहा।

उन्होंने कहा कि छठ के दिन गंगा में एसडीआरएफ की टीम के साथ प्रशिक्षित गोताखोर गश्ती करेंगे। बैठक में सभी सीओ, बीडीओ थानाध्यक्ष शामिल थे। वहीं पीरपैंती थाना परिसर में थानाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष ने लोगों से कहा कि पंडाल, मेला का आयोजन नहीं होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *