बिहार विधानसभा चुनाव 2020 तीन चरणों में संपन्न हो चुका है। अब प्रदेश के साथ साथ पूरे देश की नजर 10 नवंबर को आने वाले चुनाव परिणाम पर टिक गया है। इधर कुछ एग्जिट पोल जहां महागठबंधन की सरकार बनाती दिख रही है वहीं कुछ एनडीए सरकार की वापसी की घोषणा कर रही है।

एग्जिट पोल के आधार पर पार्टी और नेताओं ने भी अपनी जीत या सरकार बनाने के दावे करने शुरू कर दिए हैं। इस सबके बीच आज राष्ट्रीय जनता दल(RJD) ने कार्यकर्ताओं के लिए सख्त चेतावनी जारी की है।

आरजेडी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि 10 नवम्बर को चुनाव परिणाम कुछ भी हों उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि -अनुचित आतिशबाज़ी, हर्ष फायरिंग, प्रतिद्वंदियों अथवा उनके समर्थकों के साथ अशिष्ट व्यवहार इत्यादि किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा। किसी कीमत पर ये स्वीकार्य नहीं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *