ओवरटेक करने के चक्कर में बुधवार सुबह करीब 7 बजे तेतरी जीरोमाइल के पास एक ट्रक गड्‌ढे में फंस गया। इस कारण एनएच-31 पर 5 घंटे तक जाम लग गया। इस दौरान नवगछिया टोल प्लाजा से रंगरा तक जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। एनएच जाम होने के बाद वाहन 14 नंबर सड़क से निकलने लगे। इस कारण कुछ देर में ही यह सड़क भी जाम की चपेट में आ गई। जाम की स्थिति ऐसी थी कि नवगछिया से भागलपुर जाने-आने वाले यात्रियों को तीन से चार घंटे लग रहे थे।

Whatsapp group Join

वहीं तेतरी जीरोमाइल से नवगछिया पहुंचने में यात्रियों को एक घंटे लगे। वहीं दीपावली की खरीदारी करने नवगछिया बाजार आए लोगों के कारण जाम की स्थिति और भयावह हो गई। परबत्ता और नवगछिया थाने की पुलिस जाम को हटाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन सड़क पर आड़े-तिरछे इस कदर वाहन फंसे थे कि न आगे जा पा रहे थे न पीछे।

काफी मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे के बाद पुलिस ने ट्रैफिक वनवे कराकर धीरे-धीरे वाहनों को निकाला। परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी जिलों में भारी वाहनों को रोक दिया गया था। मतगणना के बाद जब वाहनों को छोड़ा गया तो चालक एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में ओवरटेक कर रहे थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *