उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर जल्द ही यहां दिखेगा। अगले 48 घंटे में बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि गुरुवार के बाद ठंड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। माैसम विभाग की माने ताे पश्चिमी विक्षाेभ साईक्लाेनिक सर्कुलेशन बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट हाे सकती है। वहीं 20 नवंबर के बाद से शहर में ठंडी हवा भी चलेगी। इससे ठंड बढ़नी शुरू हाे जाएगी।

Whatsapp group Join

इस बार अब तक पश्चिमी विक्षाेभ सक्रिय नहीं है। इसलिए माैसम नहीं बदला है। नवंबर की शुरुआत मेें पहाड़ाें पर बर्फबारी हाेने से ठंड शुरू हुई, लेकिन 9 नवंबर से माैसम एक बार फिर तल्ख हाे गया। अब हिमालय की तराई से आने वाली नमी माैसम का मिजाज बदलेगी। बीएयू के माैसम वैज्ञानिक डाॅ. वीरेंद्र कुमार ने कहा, शहर में अगले 48 घंटे के बाद से माैसम में बदलाव दिखेगा।

रात का तापमान 2-4 डिग्री तक कम हाेगा। बीते 24 घंटे में शहर का न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री घटा है। साेमवार काे शहर का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार काे शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री ओर न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *