मतदान की तैयारियां पूरी

बिहार विधानसभा चुनाव के समाप्त होने के साथ ही राज्य में नए चुनाव ने दस्तक दे दी है। राज्य में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। अगले महीने से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो जाएगा। चुनाव अगले साल मार्च से लेकर मई के बीच कराया जाएगा। इस को ध्यान में रखकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बिहार में यह दूसरा चुनाव होगा, कोरोना काल में जिसकी तैयारी शुरू हो रही है। पिछला पंचायत चुनाव वर्ष 2016 में कराया गया था। राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार पिछले चुनाव का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है इस को ध्यान में रखकर तैयारी शुरू की गई है।

Whatsapp group Join

चुनाव गैर दलीय आधार पर होगा और पिछले चुनाव में जो आरक्षण लागू था वही इस चुनाव में भी लागू होगा। इस बार का चुनाव भी 10 चरणों में कराया जा सकता है। पिछला चुनाव 10 चरण में 24 अप्रैल से लेकर 30 मई तक कराए गए थे।

मतदान की तैयारियां पूरी

आरक्षण की पुरानी व्यवस्था लागू होगी

पंचायत चुनाव में करीब 258000 पदों के लिए वोटिंग होगी। इसमें जिला परिषद सदस्य के लगभग 11062 पद, पंचायत समिति सदस्य के लगभग 11516 पद, ग्राम पंचायत मुखिया के 8397 पद, ग्राम कचहरी सरपंच के 8397 पद, ग्राम पंचायत सदस्य के 115000 पद और ग्राम कचहरी पंच के लगभग 115000 पदों के लिए वोटिंग होगी।छह माह से अधिक सजा पाए लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *