मामूली विवाद में एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ पहले मारपीट की इसके बाद दुपट्टे से उसका गला घोंटने का प्रयास किया। मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक साहू टोला की है। जहां मिथलेश कुमार साह ने अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ उक्त घटना को अंजाम दिया।

इसे लेकर पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ मारपीट करने, गलाघोंट कर जान से मारने का प्रयास करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि छठ पूजा में अपने बेटे-बेटी का मुंडन संस्कार कराने के लिए बड़ी मकंदपुर अपने मायके गई थी।

शनिवार को अपने बहनोई के साथ ससुराल साहू टोला पहुंची। घर पहुंचते ही पति मिथलेश साह गाली-गलौज और मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने गलाघोंट कर जान से मारने का प्रयास भी किया। किसी तरह मेरी जान बच गई। पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद दोषी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *