ढोलबज्जा: कदवा के कंचनपुर समीप, कोसी नदी में शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई. खेतों में काम करने जा रहे हैं कुछ स्थानीय लोगों ने नदी किनारे जब युवक के शव को देखा तो इसकी सूचना कदवा ओपी थाने की पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही कदवा ओपी पुलिस के साथ थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर नदी थाने कि पुलिस को सौंप दी. युवक श्यामले वर्ण के हैं.


जो लाल रंग के चेक वाला हाफ पेंट व सफ़ेद-लाल छिट वाला फुल शर्ट पहने हुए हैं. नदी थाना प्रभारी मोहम्मद मकबूल अहमद ने बताया कि- शव कि पोस्टमार्टम करा नदी थाने में रखा गया है. देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
