Total Downloads: 380
नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित कामाख्या पेट्रोल पंप के पास नवगछिया जीरोमाइल की ओर से आ रहे बाइक में ओवरलोड अनियंत्रित हाइवा ने पीछे से बाइक में ठोकर मार दिया बाइक चालक मो सजाद घायल हो गया तो वहीं बाइक पर पीछे में बैठ मो मासूम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है.
दोनों युवकों की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी गांव निवासी मृतक के पिता मो फारुक के पुत्र मो मासूम और घायल के पिता मो अन्जार के रूप में पहचान हुई. परिजनों को सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंच कर दो घंटे के लिए एनएच 31 जाम कर दिया.


जिसके बाद दो घंटे के बाद नवगछिया अंचलाधिकारी विश्वास आनंद, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्ल्यू यादव, वार्ड पार्षद मुन्ना भगत, नवगछिया थाना पुलिस पहुंची और उग्र भीड़ को समझाने के बाद जाम को हटाने के बाद सब को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अंचलाधिकारी विश्वास आनंद में आश्वासन दिया कि मृतक के परिजनों को ₹400000 की मुआवजा राशि दी जाएगी. जिसके बाद उग्र भीड़ शांत हुए और जाम को हटाया.
