एक बेंच पर दो से अधिक छात्राएं दे रही हैं परीक्षा, कई के चेहरे से मास्क नदारद
एक ओर जहां पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है, वहीं दूसरी ओर नवगछिया के मदन अहिल्या महिला कॉलेज में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां इंटर सेंटअप की परीक्षा के दौरान कोविड संक्रमण को रोकने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है।

Whatsapp group Join

गुरुवार को परीक्षा देने के लिए आई छात्राओं में अधिकतर के चेहरे पर मास्क नहीं था। वहीं कॉलेज प्रबंधन एक बेंच पर दो से अधिक छात्राओं को बैठाकार परीक्षा ले रहा है। वहीं कॉलेज के कई शिक्षक और कर्मचारी भी बिना मास्क लगाए ड़यूटी पर देखे गए। पार्ट वन में एडमिशन के लिए फार्म जमा ले रहे कर्मचारियों ने भी मास्क नहीं गलाया था। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा है।

इस संबंध में पूछे जाने पर कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. कुमारी सुदामा यादव ने बताया कि कोरोना के बीच कॉलज में परीक्षा व एडमिशन चल रहा है। छात्राओं के साथ शिक्षक और कर्मचारियों को भी मास्क लगाकर कॉलेज आने का निर्देश दिया गया है, लेकिन कुछ लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से जो छात्राएं, शिक्षक या कर्मचारी मास्क लगाकर कॉलेज नहीं आएंगे उन्हें परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *