नवगछिया : वैश्विक कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर नवगछिया पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर से सख्ती बढ़ा दी गई है। कोविड 19 के गाईड लाइन को पालन कराने को लेकर पुलिस जिले में जगह जगह मास्क चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 375
वहीं मास्क चेकिंग को लेकर एसडीओ अखिलेश कुमार ने मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। रविवार को एसपी के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान 78 व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर बिना मास्क के पकड़े गए। सभी लोगों से कुल 39 सौ रुपये जुर्माना वसूला किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान चार वाहन को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने के मामले में चार हजार जुर्माना वसूला गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
